सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हमे एक्ट नहीं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाइये।

आज देश में सामान्य वर्ग के लोग SC ST एक्ट में हुवे संशोधन के कारण सरकार का विरोध कर रहे हैं वहीं कुछ SC ST के लोग संशोधन होने के बावजूद भी भाजपा सरकार का विरोध कर रहे हैं, बस इसी बात को समझने की जरूरर है, यह जग जाहिर है कि इस एक्ट में संशोधन होने से सामान्य वर्ग के लोगों को परेशान होना पड़ेगा लेकिन उनकी परेशानियों से SC ST के लोगों को कोई फायदा होगा यह कहीं नहीं दिख रहा है और उल्टा एक दूसरे के प्रति वैमनस्यता बढ़ती दिख रही है तो मैं यह कहना चाह रहा हूँ कि इस एक्ट में हुवे संशोधन के माध्यम से भाजपा ने समाज को विभाजित करने का काम किया है जिससे कि सामान्य और SC ST के लोग आपस में एक दूसरे से अत्यधिक नफरत करने लग जाये और कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझे रहे।

लेकिन अब SC ST और सामान्य तथा पूरे हिंदुस्तान के लोगों को इस नीति को समझना होगा और भाजपाइयों की आंखों में आंखे डालकर यह कहना होगा कि हम आपस में नहीं लड़ रहे हैं और नहीं लड़ेंगे हमारी लड़ाई तो पूर्व की सरकार से यह थी कि हमारे बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएं, स्कुलों में शिक्षकों की भर्ती की जाये, हमारे पढ़े लिखे बच्चों को नोकरी दी जाये, गाँव गाँव अस्पताल खोले जाएं, अस्पतालों में डॉक्टर, दवाईयां, व जांच करने की मशीनों की व्यवस्था की जावे, सरकारी कार्यालय में लगने वाली रिश्वत बंद हो, बिजली के दाम कम हो जाये, गरीब के घर तक साफ पानी पहुंच जाए, मजदूर को मजदूरी मिले, किसानों को फसलों के सही दाम मिले, बहन- बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करें लेकिन पूर्व सरकार ने इन मुद्दों पर बात नहीं कि तब सरकार बदलनी पड़ी लेकिन वर्तमान सरकार भी इन्ही को नजरअंदाज कर देश और समाज को बांटने का कार्य कर रही है इसलिए समाज को एकजुट होकर सरकार को घेरना चाहिए कि हमारे उपरोक्त मुद्दों पर बात कीजिये बांटने की राजनीति बंद कीजिए।

अब हमे एक्ट नहीं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाइये ताकि हमारा लिविंग स्टेंडर्ड सुधरे।

जय हिंद, इंक़लाब जिन्दाबाद

- भगवतीप्रसाद पुरोहित
         एडव्होकेट
महिदपुर जिला उज्जैन मप्र

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट